खजान गुड्डू ने दी गंगा दशहरा की शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

 

गंगोलीहाट /पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान गुड्डू ने गंगा दशहरा पावन पर्व की समस्त क्षेत्रवासियों व देश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा हमारी महान धरोहर है इसे स्वच्छ व निर्मल बनाए हम सभी का पावन कर्तव्य है उन्होंने कहा गंगोत्री से निकली गंगा गंगासागर तक निर्मलता का पावन स्मरण कराती है इसे निर्मल व स्वच्छ बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है माँ गंगा हम सभी की पूजनीय है साथ ही उन्होंने कहा कि गंगाओं के प्रदेश से निकलने वाली गंगा के समान पूजनीय नदियों की रक्षा सुरक्षा एवं उसे स्वच्छ बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है
उन्होनें कहा कि पूरे विश्व की पर्वत श्रृंखलाओं में हिमालयी क्षेत्र ही ऐसा है जो मानव समुदायों की आस्था, संस्कृति, सम्मान व जीवन जीने की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करता आया है। यहां की पर्वत श्रृंखलाओं का अकूत भण्डार इसे गौरव प्रदान करता है। यहां से निकलने वाली सदानीरा नदियां जहां पूरे उत्तर भारत की प्यास बुझाती हैं वहीं समूचे देश को निहाल करती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad