कैबिनेट मंत्री से सम्मानित हुए मुकेश बोरा, जानिए त्योहारों से पहले बिन्दुखत्ता के पशुपालकों को मिली कौन सी बड़ी सौगात!

ख़बर शेयर करें

 

शैल शक्ति ब्यूरो लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने 20 हजार लीटर से अधिक दैनिक प्रसंस्करण क्षमता वाले मैदानी क्षेत्र के दुग्ध संघों में वर्ष 2025-26 का प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर समूचे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को मंच पर सम्मानित किया। इस बड़ी सफलता के बीच आगामी त्योहारों से ठीक पहले दुग्ध संघ की ओर से बिन्दुखत्ता क्षेत्र के पशुपालकों को भी एक भारी-भरकम आर्थिक सौगात दी गई है, जिससे पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया है।

संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिन्दुखत्ता क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों को कुल 42 लाख 46 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। लगभग 66 करोड़ रुपये की दुग्ध खरीद के सापेक्ष यह बोनस राशि पशुपालकों को दी गई, जिससे त्योहारों से पहले उनके चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। कार्यक्रम में बिन्दुखत्ता क्षेत्र की रावत नगर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, खुरियाखत्ता तृतीय, चित्रकूट तथा तिवारी नगर प्रथम ग्रामीण दुग्ध समितियों में बोनस बांटा गया। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले श्रेष्ठ दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अर्जुन के बाण और महादेव के चरण से फूटी थी मानसरोवर की गुप्त धारा? जानिए कूर्मांचल के उस रहस्यमयी धाम का सच, जहाँ पिंडदान से तर जाती हैं सौ पीढ़ियां!

समारोह को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ हमेशा से उत्पादकों के हितों के प्रति सजग और प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि पशुपालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत रीढ़ हैं और उनकी मेहनत व सहयोग से ही दुग्ध संघ निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बोनस वितरण पशुपालकों के परिश्रम का सच्चा सम्मान है, जिससे उन्हें आगे भी दुग्ध उत्पादन में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि संघ का निरंतर यह प्रयास है कि दुग्ध उत्पादकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके आर्थिक हितों को सदैव प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर अखंड रामायण पाठ का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम के दौरान संघ की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 तथा 1 अप्रैल 2026 से 30 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों का लेखा-जोखा और समिति प्रगति विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, सहायक प्रबंधक स्टोर मोहन चंद जोशी, एफओ शांति कोरंगा, मार्ग प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, पूरन मिश्रा, गोपाल दत्त, मोनू कुमार तथा संबंधित दुग्ध समितियों की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बड़ी संख्या में स्थानीय पशुपालक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिवर्सल कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव 'अभ्युदय 2026' की रही धूम: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के वरिष्ठ शिक्षाविद् मोहन चन्द्र जोशी का हुआ नागरिक अभिनंदन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad