मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ की बड़ी उपलब्धि, उत्तराखंड में मिला पहला स्थान , सौरभ बहुगुणा ने मुकेश बोरा को किया पुरस्कार से सम्मानित

ख़बर शेयर करें

 

मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ की बड़ी उपलब्धि, उत्तराखंड में मिला पहला स्थान , सौरभ बहुगुणा ने मुकेश बोरा को किया पुरस्कार से सम्मानित

 

*प्रदेशभर में चमका लालकुआं दुग्ध संघ का नाम, सौरभ बहुगुणा ने अध्यक्ष मुकेश बोरा को सौपा सम्मान*

 

*दुग्ध सहकारिता में लालकुआं का दबदबा कायम, 2025-26 के लिए प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ घोषित सम्मानित हुऐ मुकेश बोरा*

**लालकुआं।** दुग्ध उत्पादन एवं सहकारिता के क्षेत्र में नैनीताल जनपद के लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने प्रदेशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। बेहतर कार्यप्रणाली, दुग्ध उपार्जन और उपलब्धियों के दम पर लालकुआं दुग्ध संघ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ घोषित किया गया है। इस उपलब्धि से लालकुआं सहित पूरे नैनीताल जनपद के दुग्ध उत्पादकों और सहकारिता क्षेत्र का मान बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिवर्सल कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव 'अभ्युदय 2026' की भव्य धूम: नौनिहालों के सांस्कृतिक व देशभक्ति प्रदर्शन ने मोहा सबका मन

उत्तराखंड सहकारी डेरी फैडरेशन लिमिटेड की ओर से जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार, 20 हजार लीटर से अधिक दैनिक प्रसंस्करण क्षमता वाले मैदानी क्षेत्र के दुग्ध संघों की श्रेणी में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपार्जन संबंधी गतिविधियों के आंकड़ों के आधार पर लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिवर्सल कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव 'अभ्युदय 2026' की रही धूम: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के वरिष्ठ शिक्षाविद् मोहन चन्द्र जोशी का हुआ नागरिक अभिनंदन

आयोजित शक्तिफार्म, ऊधम सिंह नगर में आयोजित पशुपालन चिंतन गोष्ठी एवं मेले में प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को सम्मानित करते हुए सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मुकेश बोरा को सम्मानित कर संघ की उपलब्धि की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य मंच पर जब अचानक गूंजा एक नाम तो क्यों तालियों से गूंज उठा पूरा परिसर? जानिए शिक्षा और सेवा की उस मौन तपस्या की अनूठी कहानी

प्रमाण-पत्र उत्तराखंड सहकारी डेरी फैडरेशन के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा, सामान्य प्रबंधक आरएम तिवारी एवं उप महाप्रबंधक पीएस नागपाल के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है।

इस सम्मान को संघ की बेहतर कार्यप्रणाली, प्रबंधन क्षमता और दुग्ध उत्पादकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों की मेहनत, दुग्ध समितियों की सक्रियता और सहकारी व्यवस्था के सहयोग से लालकुआं दुग्ध संघ ने यह मुकाम हासिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad