गायत्री शक्ति पीठ में नारी सशक्तिकरण शिविर का शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें

 

गायत्री शक्तिपीठ हल्दुचौड़ में हरेला का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया साथ ही नारी सशक्तिकरण शिविर का भी आज शुभारंभ हो गया है

शांतिकुंज हरिद्वार से यहाँ पहुंची मातृ शक्ति श्रीमती रेखा गोस्वामी श्रीमती गायत्री एवं श्रीमती दीप्ति यादव का और साथ में सहयोगी नीरज तिवारी एवं विवेक सिंह का ऊधम सिंह नगर नैनीताल और चंपावत की बहनों ने तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।और सभी के सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की

शांतिकुंज की ये मातृ शक्तियां 16 जुलाई से 20 जुलाई तक स्थानीय बहनों को यज्ञ कर्मकांड एवं भारतीय संस्कृति को जागृत करने वाला संभाषण एवं गीत सिखाने आई हैं । इसके बाद ये 22 जुलाई से बरेली में 5 दिवसीय नारी सशक्तिकरण प्रशिक्षण सत्र संपन्न करेंगी आगे पूरे भारत में इन मातृ शक्तियों का भ्रमण रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad