भगवान शिव की विराट शक्ति है माँ पीताम्बरी: सत्य साधक गुरुजी ने दी शिवारात्रि की शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

 

समस्त संकटों का निवारण करनें वाली  माँ पीताम्बरी भगवान शिव की ही शक्ति है :सत्य साधक श्री विजेन्द्र पाण्डे गुरुजी ने महाशिव रात्रि की शुभ कामनाएं देते हुए कहा शिवरात्रि के दिन माँ पीताम्बरी का जो भी ध्यान लगाता है उस पर भगवान शिव की असीम कृपा बरसती है

इस अवसर पर सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने माँ पीतांबरी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा है, कि माँ की महिमा अपरंपार है जो भी प्राणी अपने आराधना के श्रद्वा पुष्प भक्ति-भाव के साथ माँ के चरणों में अर्पित करता है उसके समस्त मनोरथ सिद्ध होते हैं उन्होंने कहा कि, मनुष्य के जब पुण्य कर्मों का उदय होता है तभी उसकी भक्ति माँ पीतांबरी के प्रति जागृत होती है सत्य साधक श्री गुरु जी ने बताया माँ बगलामुखी देवी को ही माँ पीतांबरी अथवा पीतांबरा के नाम से पुकारा जाता है इनके अनंत नाम है इनकी भक्ति से समस्त देवी- देवताओं की कृपा सहज में ही प्राप्त होती है इन्हें त्रिशक्ति देवी भी कहते है। इनकी आराधना से माता महाकाली, माता महालक्ष्मी, व माता महासरस्वती शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों के समस्त संकटों का हरण करके जीवन को निष्कंटक गति प्रदान करती हैं। सत्य साधक श्री बृजेंद्र पांडे गुरुजी ने बताया की हिमालय क्षेत्र में इनकी आराधना शीघ्र फलदाई होती है और शीघ्र ही विश्व शांति, राष्ट्र की सुख, समृद्धि के लिए देवभूमि हिमालय के पौराणिक शक्तिपीठों की देव यात्रा का क्रम चलाया जाएगा और प्रत्येक क्षेत्र में साधना के साथ साथ सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ यज्ञ भी आयोजित किये जाऐगें*

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग में छिपा ब्रह्मांडीय रहस्य: 36 वर्षों के घोर सन्नाटे को चीरकर जब पुष्पभद्रा तट पर उतरे साक्षात त्रिदेव!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad