नैनीताल, 25 दिसम्बर 2025:
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में कुल 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत से 13 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएँ जिले के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने और जनोपयोगी विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
मुख्य आकर्षण रही 42 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग, जिसका भूमि पूजन मुख्यमंत्री ने किया।
लोकार्पण की प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं:
सूखाताल झील का संवर्धन और सौंदर्यीकरण: 29 करोड़ 16 लाख की लागत से झीलों का निर्माण, डक्ट का निर्माण, एयरेशन प्लांट, शौचालय ब्लॉक, 9 दुकानों का निर्माण, मुख्य मार्ग से लगते हुए लिफ्ट और ट्रांजिट भवन, तथा चारों ओर पैदल पथ का निर्माण।
हल्द्वानी बालिका इंटर कॉलेज में पुस्तकालय का पुनरुद्धार: 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से संरचनात्मक दृढ़ता और सुधार।
शिलान्यास की प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं:
बेतालघाट में दूनीखाल-रातीघाट पाडली मोटर मार्ग पर 74.15 मीटर प्री- स्ट्रेस सेतु निर्माण: 9 करोड़ 63 लाख रुपये।
नैनीताल नगर पालिका भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग: 34 करोड़ 3 लाख 13 हजार रुपये में 202 चार पहिया और 96 दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग।
रामनगर पुरानी तहसील भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग: 38 करोड़ 57 लाख 64 हजार रुपये में 343 वाहनों के लिए सुविधा एवं 16 दुकानों का निर्माण।
रामनगर के पेयजल नलकूपों में सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर की स्थापना: दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 20 लाख 58 हजार रुपये।
बेतालघाट के ग्राम अमेल में लिफ्ट सिंचाई योजना: 60 लाख 57 हजार रुपये।
हल्द्वानी और लालकुआं के विद्यालयों में मरम्मत और निर्माण कार्य: कुल 4 करोड़ 65 लाख रुपये।
कालाढूंगी में विद्यालय, सड़क, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उपकेंद्र के निर्माण कार्य: 2 करोड़ 8 लाख 85 हजार रुपये।
रामनगर के चार विद्यालयों में सुधार कार्य: 78 लाख 22 हजार रुपये।
गोला नदी के दानीजाला में रिवर क्रॉसिंग केबल निर्माण: 28 लाख 82 हजार रुपये।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार निरंतर आधारभूत जनसुविधाओं को मजबूत करने, अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने का भी भरोसा दिलाया।
इस मौके पर विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, नवीन वर्मा, मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी, आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
