निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, क्षेत्रवासियों में उत्साह— श्रीमती चम्पा पाण्डे ने दी जानकारी

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। जनहित को केंद्र में रखते हुए ज्योति नेत्रालय, तिकोनिया हल्द्वानी द्वारा नारायणपुर कॉलोनी, हल्दूचौड़ में आगामी 07 दिसंबर 2025 (रविवार) को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती चम्पा पाण्डे ने दी।

शिविर पंचायत भवन नारायणपुर कॉलोनी में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगा। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम द्वारा लोगों की आंखों की जांच की जाएगी और जरूरतमंद मरीजों की पहचान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

आयुष्मान और गोल्डन कार्ड से होंगी महत्वपूर्ण सेवाएं

श्रीमती चम्पा पाण्डे ने बताया कि शिविर में चिन्हित मरीजों का मोतीबिंद एवं नासूर (छाला) का ऑपरेशन कैंप दिवस पर ही आयुष्मान कार्ड एवं गोल्डन कार्ड के माध्यम से ज्योति नेत्रालय हल्द्वानी में कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

शिविर में उपलब्ध प्रमुख सेवाएँ:

मोतियाबिंद का ऑपरेशन आधुनिक फेको तकनीक द्वारा बिना टांकों के

आंखों के काले पानी की जांच और उपचार

आंख से पानी आने की समस्या का उपचार और ऑपरेशन

आंखों में मांस बढ़ने (पंज) का उपचार और ऑपरेशन

श्रीमती चम्पा पाण्डे ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा—

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

“स्वस्थ आंखें जीवन को रोशनी देती हैं। यह शिविर विशेषतः उन लोगों के लिए वरदान है जो आर्थिक कारणों से उपचार नहीं करा पाते। मेरा प्रयास है कि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति आंखों की समस्या से परेशान न रहे।”

संपर्क हेतु हेल्पलाइन:

📞 8266021116, 8650276227

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad