सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की निगरानी: राजस्व टीम ने किया इस गाँव का निरीक्षण ये अधिकारी रहे मौजूद

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी, 17 अप्रैल 2025:
जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की निगरानी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में आज एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम चौंशला का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा सरकारी भूमि पर वर्तमान अतिक्रमण की स्थिति की जांच की गई तथा पूर्व में जारी किए गए अतिक्रमण हटाने के आदेशों का भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर यह भी देखा गया कि किन स्थानों पर अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा स्वयं अतिक्रमण हटाया जा रहा है और कहां आगे की कार्रवाई आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  जब बिखरने लगी थी दो बेटियों की दुनिया, तब अंधेरे में रोशनी बनकर कौन आया?

निरीक्षण के दौरान पूर्व में 9 अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस का अनुपालन की जांच की गई। 5 अतिक्रमण, जिनमें एक मस्जिद से सटा निर्माण भी शामिल है, को अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा स्वयं से हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  विभूति फीचर्स के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन सम्मानित

एसडीएम द्वारा मौके पर ही सीमांकन को अद्यतन करने तथा अभिलेखों के समुचित संधारण हेतु निर्देश दिए गए। पटवारी एवं लेखपाल को निर्देशित किया गया कि वे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें एवं शेष बचे अतिक्रमण के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

प्रशासन सरकारी भूमि के संरक्षण एवं अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण में उपस्थित अधिकारीगण:

एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह

तहसीलदार मनीषा बिष्ट

राजस्व निरीक्षक अशरफ अली

लेखपाल अनिता पांडे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad