सत्य साधक श्री बिजेंद्र पांडेय गुरु जी का S.S UPSC Classes, मथुरा में मंगल आगमन छात्रों ने पाया प्रेरणा, आदर्श और मार्गदर्शन

ख़बर शेयर करें

 

मथुरा। आज S.S UPSC CLASSES परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेरणा और अनुशासन के अद्भुत वातावरण से भर उठा। अवसर था सत्य साधक श्री बिजेंद्र पांडेय गुरु जी के पावन आगमन का। उनके साथ सम्मानीय रामशरूप शर्मा और राकेश कुमार राजपूत की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामयी बना दिया।

संस्थान में प्रवेश के समय चेयरमैन श्री राजेंद्र सिंह तथा निदेशक श्री सचिन सोलंकी ने गुरु जी के चरण स्पर्श कर उनका आत्मीय स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। संस्था परिसर में इस दौरान भक्ति, सम्मान और प्रेरक अनुभूति का माहौल व्याप्त रहा।

यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा

अपने प्रेरक उद्बोधन में गुरु जी ने कहा कि छात्र जीवन साधना का समय है—
जहां तप, त्याग, सत्य और अनुशासन से लक्ष्य प्राप्त किए जाते हैं।
उन्होंने UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हेतु आत्मविश्वास, सतत मेहनत और उचित मार्गदर्शन को अनिवार्य बताया। साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, चरित्र निर्माण और राष्ट्र सेवा को सर्वोच्च स्थान देने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

इस अवसर पर उपस्थित रामशरूप शर्मा एवं राकेश कुमार राजपूत ने भी कहा कि ऐसे गुरु का आशीर्वाद मिलना किसी विद्यार्थी के जीवन में सौभाग्य और दुर्लभ अवसर होता है, जो जीवनभर प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!

कार्यक्रम में संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। सभी ने गुरु जी के आशीर्वचनों को सुनकर स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली अनुभव किया।

कार्यक्रम के समापन पर S.S UPSC CLASSES परिवार ने सभी विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और गुरु जी द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad