शेर सिंह दानू , श्वेता महर सहित उत्तराखण्ड़ के प्रसिद्व लोकगायकों के गीतों का रहेगा आज जलवा, बिन्दुखत्ता उत्तरायणी मेले में जबरदस्त उत्साह

ख़बर शेयर करें

 

बिन्दुखत्ता में आयोजित उत्तरायणी मेले में प्रसिद्व लोक गायक शेर सिंह दानू के गीतों की आज जमकर धूम रहेगी इसके अलावा श्वेता महर जितेन्द्र तुमक्याल भी लोक संस्कृति का जलवा बिखेरेगें

एक मुलाकात में श्री दानू ने कहा उत्तरायणी कौतिक के बहानें सांस्कृतिक वैभव,सांस्कृतिक मूल्यों तथा सांस्कृतिक सरोकार का सगंम देखनें को मिलता है।सांस्कृतिक मूल्यों का महत्व मेलों में देखने को मिलता है।मेलों में भारतीय संस्कृति की झलक पाई जाती है। इन मेलों में सामाजिकता, संस्कृति आदि का अद्वितीय सगंम होता है। उन्होनें कहा संगीत एक साधना है।भारतभूमि की सभ्यताओं में संगीत का सनातन काल से महत्व रहा है।संगीत मानवीयता की लय एंव तालबद्वता की वो अभिव्यक्ति है।जिसकी साधना के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ता है। उन्होनें कहा भारतीय संगीत सदा ही उच्चकोटी की साधना रही है।तथा हमारे  उत्तराखण्ड़ का संगीत भी अपनी मधुरता,लयबद्वता तथा विविधता के लिए प्रसिद्ध है

यह भी पढ़ें 👉  13 सितंबर को आस्था मॉल में क्या होने जा रहा है खास? नन्हे चेहरों के पीछे छिपे 'अनोखे अवतार' से चौंक जाएगा पूरा रामनगर!

कुल मिलाकर बिन्दुखत्ता में आयोजित मेले में जनता का जबरदस्त उत्साह है मेले का शुभारंभ 12 जनवरी से हो गया है पाँच दिवसीय मेले में लोक गायक शेर सिंह दानू के अलावा तमाम नामी कलाकार आज अपना जलवा बिखेरेंगे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad