अल्मोड़ा।
तुलसी पूजन दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी पंकज सिंह रौतेला ने जनपदवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि तुलसी पूजन दिवस हमारी सनातन परंपरा, आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक पर्व है।
पंकज सिंह रौतेला ने बताया कि हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत शुभ और पूजनीय माना गया है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी को उनकी प्रियतमा के रूप में पूजा जाता है। घर-आंगन में तुलसी का पौधा सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
उन्होंने कहा कि इस दिन श्रद्धालु तुलसी के पौधे में जल अर्पित करते हैं, दीप प्रज्वलित करते हैं, रोली-चावल से तिलक लगाते हैं और चुनरी अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। तुलसी के औषधीय गुण भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी माने जाते हैं।
समाजसेवी पंकज सिंह रौतेला ने कहा कि तुलसी पूजन दिवस हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। आज के समय में ऐसे पर्व हमें हरियाली, स्वच्छता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।
अंत में उन्होंने सभी से अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाने, उसकी नियमित सेवा करने और आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति से जुड़ने की सीख देने का आह्वान किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
