राजकीय इण्टर कालेज चिटगल में समर कैम्प का हुआ सफल समापन

ख़बर शेयर करें

 

गंगोलीहाट तहसील के अन्तर्गत स्थित चिटगल गाँव के राजकीय इण्टर कालेज में 27 मई से आरम्भ हुआ समर कैम्प का समापन दो जून को हुआ इस दौरान विद्यार्थीयों ने नृत्य क्विज क्षेत्रीय बोलियों कुमाऊँनी व गढ़वाली भाषा का पूरे मनोयोग से अभ्यास किया इस समर कैम्प में राजकीय इण्टर कालेज चिटगल राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिटगल एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय कूंचा के विद्यार्थियों ने भाग लिया सभी छात्र छात्राओं ने विभिन्न भारतीय भाषा से जुड़े संवाद गीत और भाषा सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया

विद्यार्थियों की सहभागिता और सीखनें की जिज्ञासा ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया समारोह के दौरान शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के सीखनें के प्रति समर्पण और मेहनत की सराहना की छात्र – छात्राओं ने अपने अनुभव भी साझा किये और जानकारी दी कि समर कैम्प के माध्यम से उन्हें नई भाषाओं को समझनें और संवाद कला को विकसित करनें में किस प्रकार मदद मिली

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

समर कैम्प में शैक्षिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया इस दौरान विद्यालय परिवार के जोगेन्दर सिंह बोरा रामकृष्ण संदीप कुमार गिरिजा शंकर पन्त पूजा पाठक कविता पाण्डेय गायत्री रावल त्रिभुवन पाठक दीपक वर्मा मिनाक्षी सिंह सोनी जोशी निशा बिष्ट हिमानी पंत अशोक महरा हेमलता राणा आदि उपस्थित रहे कैम्प में संध्या कमला महरा महिमां महरा आर्यन आशीष का कार्य व प्रदर्शन बेहद सराहा गया

यह भी पढ़ें 👉  जब बिखरने लगी थी दो बेटियों की दुनिया, तब अंधेरे में रोशनी बनकर कौन आया?

रमाकान्त पन्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad