पतलोट में मनाया गया हरेला पर्व और प्रवेशोत्सव

ख़बर शेयर करें

हरेला पर्व के अवसर पर विभागीय निर्देशानुसार अटल उत्कृष्ट एस बी एस एम राजकीय आदर्श इण्टर कालेज पतलोट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों के विभिन्न सदनो ने नींबू, सुरई, उदीस, देवदार,संतरा,केला, आम, बांज आदि के पौधों का रोपण किया।

वृक्षारोपण पर आयोजित प्रतियोगिता में मोनाल सदन ने प्रथम, ब्रह्म कमल सदन ने द्वितीय तथा बुरांश सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों और शिक्षकों के साथ अभिभावकों ने भी वृक्षारोपण पर आयोजित गतिविधियों पर बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग में छिपा ब्रह्मांडीय रहस्य: 36 वर्षों के घोर सन्नाटे को चीरकर जब पुष्पभद्रा तट पर उतरे साक्षात त्रिदेव!

इसके साथ ही प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत रैली निकाली गई तथा प्रधानाचार्य आशुतोष साह व नोडल डा हेमन्त कुमार जोशी द्वारा अभिभावकों के साथ बैठक कर विद्यालय में नये संसाधन व नवाचारों से अवगत कराया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर बुशरा फिरदौस, मुन्नी देवी, निशा चिन्याल, कमल बेलवाल, गीता रजवार व संजय कुमार आदि उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अभेद्य चक्रव्यूह के पार लोकतंत्र का अलौकिक आलोक: जब राष्ट्र की सर्वोच्च पीठ के गर्भगृह में पहुंचे लालकुआं के प्रतिनिधि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad