देहरादून। आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े मामलों और उनके हितों की सुरक्षा हेतु हमारे संगठन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्री ललित पंत के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री से भेंट करने पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संगठन की ओर से तैयार मांगपत्र सौंपा, जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण और संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत मांगों पर पुनर्विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के हितों को प्राथमिकता देती है।
प्रतिनिधिमंडल में श्री गोवर्धन प्रसाद शर्मा (संरक्षक), श्री महिपाल सिंह रावत (महासचिव), श्री भूपेंद्र सिंह कण्डारी (जिलाध्यक्ष, देहरादून) और श्री कमल जी भी सम्मिलित थे। संगठन ने मुख्यमंत्री का समय देने और सकारात्मक आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
