माता पिता के स्नेह भरे आशीर्वाद की छांव में कार्य स्थल की ओर रवाना हुए जितेश धारियाल

ख़बर शेयर करें

 

अपनी विलक्षण प्रतिभा के बल पर समूचे क्षेंत्र का नाम देश व दुनियां में रोशन करनें वाले हल्दूचौड़ के दुर्गापालपुर मोतिराम निवासी जितेश धारियाल जिनका चयन इसरो में मैकैनिकल वैज्ञानिक के पद पर हुआ है वे अपने ईष्ट मित्र स्नेही व स्वजन की शुभकामनाओं के साथ माता पिता से स्नेह भरा आशीर्वाद प्राप्त कर अपने कार्य क्षेत्र की ओर रवाना हो गये है

उनकी माता व पिता श्री कैलाश धारियाल जो एल आई सी में वरिष्ठ अभिकर्त्ता होने के साथ साथ सेंचुरी मिल में कार्यरत है उन्होनें अपनी संस्कृति व पावन रीति के साथ तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने पुत्र को कार्य क्षेत्र की ओर भेजा इस पद पर उनके चयन से समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है अपनी प्रतिभा के बल पर उन्होनें समूचे राज्य को गौरवान्वित किया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad