सारथी फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण और वृक्षों की रक्षा का भी लिया वचन

ख़बर शेयर करें

 

 

उत्तराखंड के प्रसिद्ध त्योहार हरेले के अवसर पर आज दिनांक 16 जुलाई 2022 सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों द्वारा घरों में जाकर आंवले,बेलपत्र,गिलोई और एलोवेरा के पोंधों का वितरण किया गया और उनसे इन पेड़ों की देखरेख का वचन भी लिया।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में हरेले का उत्सव हरियाली के रूप में मनाया जाता है और ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन अगर कही पर भी कोई भी पोंधा लगाया जाता है तो वह जरूर फलीभूत होता है।इसी परंपरा को देखते हुए आज सारथी फाउंडेशन समिति ने अपने कार्यालय मैं वृक्षारोपण किया तत्पश्चात श्री नवीन पंत,एवं श्री ज्ञानेंद्र जोशी को श्रीमती सुमित्रा प्रसाद  ने पोंधे दिए इसके बाद संस्था के सदस्यों ने सर्वप्रथम ओल्ड इनर व्हील की सम्मानित सदस्या श्रीमती अमिता मेहरा एवं उनके सुपुत्र श्री विशाल मेहरा,श्री दिशांत टंडन एवं श्रीमती वर्षा टंडन,श्रीमती दीप्ति चुफाल आदि को पोंधे देकर उनसे पोंधो के रखरखाव का वचन लिया।

आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सारथी फाउंडेशन समिति ने मुख्य रूप से वन क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री मदन बिष्ट जी का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि उन्होंने अल्प समय में हमें पोंधे उपलब्ध करवाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad