लालकुआँ / मदरसन कंपनी के मानव संसाधन प्रमुख (एचआर हेड) सुभाष तिवारी ने अपने परिवार के साथ सुप्रसिद्ध माँ अवंतिका मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तारा तिवारी, पुत्री लवली तिवारी और भतीजी अदिति पंत भी मौजूद रहीं। मंदिर के विद्वान आचार्य पंडित चंद्रशेखर जोशी ने पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने पूरे गर्मजोशी के साथ सुभाष तिवारी और उनके परिवार का आत्मीय स्वागत किया। और माँ की मंगल पट्टिका प्रदान की इस दौरान आदि शक्ति माँ अवंतिका पुस्तक के सहयोगी संरक्षक डॉ. भरत पांडेय ने उन्हें माँ अवंतिका के अलौकिक महात्म्य पर आधारित विशेष पुस्तक आदि शक्ति माँ अवंतिका पुस्तक भेंट की। सुभाष तिवारी ने मंदिर परिसर में हुए हालिया विकास कार्यों और वहां के अलौकिक सौंदर्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि सुभाष तिवारी केवल एक कुशल कॉर्पोरेट प्रबंधक ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की एक जीवंत मिसाल हैं। वे गहन आध्यात्मिक चेतना के धनी हैं और जरूरतमंदों व असहायों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। क्षेत्र के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके जीवन को संवारने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही है। इसके साथ ही समाज को खोखला कर रही नशे की लत के खिलाफ वे निरंतर जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं, जिससे अनगिनत युवाओं को सही दिशा मिली है।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने कहा कि सुभाष तिवारी जी जैसी उच्च विचारों वाली और संवेदनशील शख्सियत का हमारे मंदिर में आगमन अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। वे केवल उद्योग जगत के कुशल सारथी ही नहीं, बल्कि समाज के सच्चे सेवक हैं। हजारों युवाओं को आजीविका देना और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेना उनकी महानता को दर्शाता है। मंदिर समिति उनके इस निस्वार्थ योगदान का हृदय से सम्मान करती है और माँ अवंतिका से उनके उत्तम स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
दर्शन-पूजन के उपरांत सुभाष तिवारी और उनकी धर्मपत्नी तारा तिवारी ने अपनी भावपुष्प अर्पित करते हुए कहा कि माँ अवंतिका का यह पावन दरबार असीम शांति और दिव्य ऊर्जा का श्रोत है। यहाँ आकर मन को जो अलौकिक सुकून मिलता है, उसे शब्दों में बांधना असंभव है। मंदिर का सौंदर्य और समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं सचमुच सराहनीय हैं। माँ के चरणों में हमारी यही अरदास है कि वे सभी का कल्याण करें, हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो और हमारी युवा पीढ़ी को सद्बुद्धि व नशामुक्त जीवन का वरदान मिले।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
