कैंची धाम पहुंचकर अभिभूत हुए उपराष्ट्रपति, कहा भारत की संस्कृति दुनियां में बेमिशाल

ख़बर शेयर करें

 

भवाली 30 मई /
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड गुरुवार को जनपद नैनीताल के एक दिवसीय दौरे में पहुचे।इस दौरान उन्होंने परिवार सहित कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड को बाबा की प्रतिमा देकर स्वागत किया।

उन्होंने मंदिर परिसर में राम शिला में पूजा अर्चना और ध्यान कर देश की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवभूमि और कैंची धाम पहुंच कर अभिभूत हूँ। देवभूमि में इनका स्थान और रख रखाव सराहनीय है। यहां आकर व्यक्ति के दिल, दिमाग़ आत्मा का समीकरण होता है, जिससे एक नई ऊर्जा मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  योग भारत की आत्मा, हमारी संस्कृति का प्राण और सनातन सभ्यता की शाश्वत चेतना हैः राज्यपाल

भारत की संस्कृति दुनिया में बेमिसाल : धनखड

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड ने कहा कि भारत अपनी संस्कृति धरोहर, परम्परा, रीति रिवाज
को आज भी संजोए रखा है। उन्होंने कहा कि आज भी हमने देश की 5 हजार साल पुरानी संस्कृति विरासत को संजोए रखा है।जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने .कहा कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व विख्यात है।उन्होंने कहा कि आज भी हम वसुधैव कुटुंबकम की राह पर अग्रसर हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 'एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था' ने हल्द्वानी आर्मी कैंट में लगाया योग शिविर, जवानों ने किया योगाभ्यास

आज भी विश्व कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन जी -20 में हमारा उदेश्य दुनिया के सामने रखा गया।कहा कि हमारा उदेश्य ‘एक परिवार-एक भविष्य और एक विश्व’ बनाने का है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का अधिवेशन: अंकुर शर्मा जिलाध्यक्ष व प्रकाश जोशी निर्विरोध चुने गए जिला महामंत्री

इस दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत,डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह,
एसएसपी पी एन मीणा, एडीएम पी आर चौहान आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad