*कार्यकर्ताओं को मिली मुख्य जिम्मेदारियां ।*
*सक्षम के उत्तराखंड प्रांत अध्यक्ष ललित पंत जी को मिली नेत्र कुंभ हरिद्वार 2027 प्रबंध प्रमुख की मुख्य जिम्मेदारी।*
नेत्रकुम्भ 2027 हरिद्वार की तृतीय तैयारी बैठक आज ऑनलाइन रात्रि 9:00 बजे माननीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री चंद्रशेखर जी भाई साहब के सानिध्य में संपन्न हुई।
बैठक की शुरुआत में संगठन सुक्तम उद्बोधन सक्षम उत्तराखंड प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी जी द्वारा किया गया ।
सर्वप्रथम तैयारी के संबंध में राष्ट्रीय संगठन मंत्री जी ने बताया नवंबर माह में नेत्र कुंभ का शंखनाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में किया जाएगा। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनको दिए गए अन्य कार्यों की भी समीक्षा की तथा शीघ्र अति शीघ्र शेष कार्यों पर ध्यान देने हेतु आग्रह किया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं सक्षम के राष्ट्रीय महासचिव उमेश अंधारे जी, उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार जी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सतीश जी,डाॅ.अनुज सिंघल जी, डॉ संजीव मित्तल जी, डाॅ. महेश खेतान जी, संजय चतुर्वेदी जी, विश्वास जी, अरविंद जी, ललित प्रसाद पंत जी, डॉ राजीव कुरले जी,मोनू त्यागी जी,गगन जी , भूपाल चंद्र लोहीनी जी, कपिल रतूड़ी जी, अनंत प्रकाश जी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। तत्पश्चात राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री चंद्रशेखर जी भाई साहब द्वारा *नेत्रकुम्भ 2027, हरिद्वार में आयोजन समिति के प्रमुख दायित्व की घोषणा की गई।
1. माननीय संदीप जैन जी, एकम्स् फार्मा – अध्यक्ष
2. माननीय डाॅ.अनुज सिंघल जी, स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन – महासचिव
3. डाॅ. संजीव मित्तल जी, एम्स ऋषिकेश HOD – चिकित्सा निदेशक (Medical Director)
4. डाॅ. महेश खेतान जी, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक – मुख्य चिकित्सा अधिकारी ( Chief Medical Officer )
5. माननीय ललित प्रसाद पंत जी, प्रान्त अध्यक्ष, उत्तराखण्ड सक्षम – प्रबन्ध प्रमुख
6. श्रीमान देवेन्द्र कुमार जी, क्षेत्र संगठन मन्त्री उत्तर क्षेत्र – सह प्रबन्ध प्रमुख
उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा ओम के उद्बोधन से शुभकामनाएं दी गई और श्रीमान ललित पंत जी प्रांत अध्यक्ष सक्षम द्वारा बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता माननीय डाॅ.अनुज सिंघल जी द्वारा की गई।
अंत में कल्याण मंत्र से बैठक का समापन किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


