वृक्ष जीवन का आधार : कमलेश चंदोला

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़/ हल्दूचौड़ क्षेत्र की ग्राम सभा बमेठा बंगर केशव में आज वृहृद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ यहां आंगनबाड़ी के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करके पर्यावरण जगत की रक्षा के लिए सुनहरा संदेश देते हुए लगाये गये पौधों की रक्षा का भी सकल्य लिया गया इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार वृक्षों के अलावा औषधीय गुणों से भरपूर वृक्षों का भी रोपण किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ने कहा वृक्ष जीवन का आधार है वृक्षों के बिना जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है वृक्ष धरा का श्रृंगार है ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला ने कहा कि वृक्षों को लगाकर उनकी निरंतर देखभाल करना भी हम सभी का परम दायित्व है उन्होनें कहा पर्यावरण की रक्षा के साथ – साथ वृक्ष लगाना पुण्यदायक व शुभदायक भी है जिला विधिक प्राधिकरण के गोस्वामी जी व मैडम नूरी खान ने भी वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा वृक्ष लगाना व उसकी रक्षा करना हम सभी का फर्ज है कार्यक्रम में समाज सेवी जीवन चन्द्र दुम्का ललित पाण्डे केशव दत्त बचखेती पान सिंह बिष्ट दीप चन्द्र शर्मा विपिन पाण्डेय सहित काफी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र की मातृ शक्तियां मौजूद रही सभी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad