दो कर्नल(सेनि) राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी मे शामिल

ख़बर शेयर करें

 

कर्नल (सेनि) गिरीश चंद्र खंखरियाल और कर्नल(सेनि) दिनेश चंद्र शर्मा राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी मे शामिल हो गये। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल की मौजूदगी मे प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने दोनो को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर मौजूद पार्टी की प्रदेश संगठन सच इन सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि दोनो वरिष्ठ साथियों की आमद से पूर्व सैनिक मोर्चे को निसंदेह ताकत मिली है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र पंत और प्रदेश संगठन सचिव श्रीमती सुलोचना ईष्टवाल जी एवं प्रदेश संगठन सहसचिव श्री राजेंद्र गुसांई ने पुष्प गुच्छ भेंटकर दोनों वरिष्ठ सेनि कर्नल का पार्टी मे स्वागत किया।
कर्नल (सेनि) गिरीश चंद्र खंखरियाल और कर्नल(सेनि) दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा करने वाले सैनिक अब प्रदेश को बचाने की मुहिम मे और भी अधिक सक्रियता से शामिल हो रहे हैं। इसके लिए प्रदेश के क्षेत्रीय राजनीतिक दल को मजबूती देने के अलावा कोई विकल्प नही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गौला के मुहाने पर सांसों का पहरा: 'शैल शक्ति' के खुलासे के बाद जागा तंत्र, दिनभर चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच शुरू हुआ डायवर्जन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad