यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘अभ्युदय-2026’ चार नवंबर को, सजेगा भव्य सांस्कृतिक मंच
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी होंगे मुख्य अतिथि
हल्द्वानी।
हल्द्वानी स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक उत्सव ‘अभ्युदय-2026 : एक भव्य सांस्कृतिक यात्रा कल्चरल ओडिसी’ आगामी चार नवंबर (बुधवार) को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। विद्यालय परिसर में सायं चार बजे से आरंभ होने वाले इस भव्य समागम में छात्र-छात्राओं की बहुमुखी सांस्कृतिक प्रतिभा और कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी शिरकत करेंगे। उनके गरिमामयी सानिध्य में विद्यालय के मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थी मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
वार्षिक उत्सव को लेकर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंच पर विभिन्न लोकसंस्कृतियों के रंग, मनमोहक नृत्य, नाट्य और संगीत से जुड़ी प्रस्तुतियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन उपरांत आमंत्रित अतिथियों के लिए प्रीतिभोज का भी आयोजन रहेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


