लालकुआँ/अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सेंचुरी पेपर मिल में नारी शक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए मिल के सीईओ अजय गुप्ता ने यहाँ कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया
नारी सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में श्री गुप्ता ने एडीएम ब्लाक में मिल में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि भारत में नारी सदैव अग्रणीय व पूजयनीय रही है, मातृशक्ति को आदि शक्ति माना जाता है। हमारी परंपरा, संस्कृति और चिंतन में नारी का सम्मान रहा है। और जहाँ नारी जाति का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है
श्री गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिये गर्व का विषय है कि पूरे संसार ने भारत भूमि के महान् आदर्श को अपनाया और महिला सशक्तिकरण को स्वीकार किया इसी क्रम में आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं नारी शक्ति और उनकी उपलब्धियों को सादर वंदन व अभिनन्दन करता हूँ।
उन्होंने कहा समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका निर्विवाद एवं महत्वपूर्ण है।समाज ही राष्ट्र की इकाई होता है और समाज की इकाई परिवार, तथा हर परिवार की आधारभूत अनिवार्य व महत्वपूर्ण इकाई महिला ही होती है। परिवार में पत्नी के रूप में , महिला पुरुष की प्रेरणा होती है। वह माँ के रूप में बच्चों की जीवन दायिनी,ममता की प्रतिमूर्ति बनकर उनकी परिपोषिका तथा प्रथम गुरु की भूमिका का निभाती है। इस तरह परिवार के सदस्यों के चरित्र निर्माण व बच्चों को सुसंस्कार देने में मातृ शक्तियों का योगदान अतुलनीय है
महिलाएं समाज का गौरव है। महिलाओं ने अपने इस गौरव को त्याग व समर्पण से सजाया और संवारा है, उन्होंने कहा महिलाओं ने सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विभिन्न क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास किया है और अपना अहम् योगदान दिया है साथ ही उन्होंने यह भी कहा समाज को नारी सशक्तिकरण की दिशा में प्रयत्नशील रहने , और महिलाओं के सतत योगदान को परम कृतज्ञता व सम्मान के साथ अंगीकार करने की नितांत आवश्यकता है।
इस अवसर पर किरन कुमारी, छाया भट्ट, काजल सिंह, शिल्पा मण्डल, सघमु तमंग, सुष्मिता रावत, वंदना पन्त, सीमा सक्सेना, साधना यादव आदि को सम्मानित किया गया सभी ने अपने- अपने विचार रक्खे तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में आयोजित इस शानदार कार्यक्रम के लिए मिल के सीईओ अजय गुप्ता का धन्यवाद अदा किया



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें