हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश 2 दिन के जोशीमठ दौरे पर हुवे रवाना

ख़बर शेयर करें

 

8 जनवरी,2023 हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश 2 दिन के जोशीमठ दौरे पर हुवे रवाना।
हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने जोशीमठ रवाना होने से पहले बताया कि वे कल जोशीमठ पहुँच जायेंगे और रात्रि विश्राम जोशीमठ में ही करेंगे।
2 दिन जोशीमठ में रहकर स्थानीय कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं संग वहाँ की परिस्थितियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा स्थानीय लोगो से मुलाकात कर शासन-प्रशासन तक उनकी परेशानियों को पहुँचाने का कार्य करेंगे।
सुमित हृदयेश ने कहा कि हर विषम परिस्थितियों में कांग्रेस परिवार प्रत्येक जोशीमठ वासी के साथ खड़ा है। बाबा बद्री-केदार सब की रक्षा करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad