स्वामी विवेकानंद जयंती पर ABVP लालकुआं इकाई ने आयोजित की प्रेरक विचार गोष्ठी

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) लालकुआं इकाई द्वारा आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक प्रेरक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि अयोध्या प्रसाद यादव, विकास गुप्ता, शुभम कुमार और नगर मंत्री गोविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका से अवगत कराना था। पूर्व प्रदेश कार्यकरणी सदस्य विकास गुप्ता और शुभम कुमार ने अपने सम्बोधनों में स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रवादी चिंतन, युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने, चरित्रवान और कर्तव्यनिष्ठ बनने के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर ABVP के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र सेवा एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के संकल्प के साथ किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad