देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे पौधे व पौधे रोपित किये

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़।
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल जरूरी है। इनको लगाना जितना जरूरी है , उससे ज्यादा जरूरी है, इनको रोपित करने के बाद शुरुआती 3 वर्ष तक इनकी निरंतर देखभाल करना।
उपरोक्त बाते आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ द्वारा आयोजित पौधा वितरण व पौधा रोपण कार्यक्रम में पूर्व प्रभारी चिकित्साधिकारी व पर्यावरणविद डॉक्टर आशुतोष पंत ने कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज के भौतिक युग मे मानव अंधाधुंध कटान कर रहा है, ऐसे में वृक्षो का अस्तित्व बचना मुश्किल है। जिसकारण पर्यावरण असंतुलन हो जाएगा, और वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो जाएगी, इसीलिए इस स्थिति से बचने के लिए पौधे लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि आज 200 छायादार व फलदार पौधे वितरित हो रहे है, जिसमे अमरूद, आँवला, कटहल व नींबू के पौधे है। यहां सहयोगी संस्था नौला फाउंडेशन के निदेशक केसी भट्ट का विशेष सहयोग रहा।
आज शनिवार को जग्गीबंगर ग्राम पंचायत भवन हल्दूचौड़ में
कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट ने की जबकि संचालन- रिम्पी बिष्ट ने किया।
यहां महामंत्री-जीवन पांडे, कोषाध्यक्ष एडवोकेट हरमोहन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला, ग्राम प्रधान ललित सनवाल, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, जिला संगठन मंत्री भास्कर सुयाल, प्रेम प्रकाश सिंह बिष्ट, महेश जोशी, राकेश धपोला, भारत किरौला, रविन्द्र मेहता, सौरभ नैनवाल, योगेश जोशी, हरीश दुम्का, देबू बिष्ट, हेम दुम्का, बसंत कौर, मंजू आर्या, सहित तमाम ग्रामीण उपस्तिथ थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad