सेंचुरी के एच आर हैड अरुण प्रकाश पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के सपूतों का किया भावपूर्ण स्मरण , क्षेत्रवासियों को दी बधाई, देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ ( नैनीताल ), स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होकर सेंचुरी मिल के एच आर हैड अरुण प्रकाश पाण्डेय ने आजादी के लिए जीवन बलिदान करने वाले देश के सपूतों का भावपूर्ण स्मरण किया । श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर सेंचुरी मिल परिवार के सदस्यों तथा समूचे क्षेत्रवासियों को भारत के इस महान राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी।

 

अपने सम्बोधन में अरुण प्रकाश पाण्डेय ने कहा देश के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति देकर हमें आजादी दिलाई, परन्तु अपनी आजादी को बनाये रखने और देश को अक्षुण्ण रखने की जिम्मेवारी अब भारत के हम सभी नागरिकों की है।

 

श्री पाण्डेय ने कहा आजादी के दीवानों के सपनों को साकार करने तथा उनके सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को देश के प्रति अपने नागरिक कर्तव्यों को समझना होगा और पूरी ईमानदारी व मेहनत से कर्तव्यों का पालन भी करना होगा ।
श्री पाण्डेय ने इस मौके पर उपस्थित सुरक्षा कर्मियों को भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad