एवरेस्ट होटल एंड कैब सर्विस एंड ई कॉमर्स वेबसाइट की लॉन्चिंग की गई।

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी ।।
टूरिस्ट सेक्टर, कैब सर्विस, रिटेल इंडस्ट्री व हेंडीक्राफ्ट से बने हर एक मूल्यवान प्रोडक्ट एवं उत्तराखंड के खाद्यान्न उत्पादन और खुबसूरत पर्यटक स्थलों को आम जनता के लिए एक ही प्लेटफार्म में लाने के लिए एवरेस्ट होटल एंड कैब सर्विस एंड ई कॉमर्स कम्पनी(वेबसाइट) की लॉन्चिंग की गई है।
उपरोक्त बातें कम्पनी के संस्थापक भूपेंद्र प्रसाद चावला ने कही। उन्होंने बताया कि उनकी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड व संपूर्ण भारतवर्ष में टूरिस्ट् सेक्टर एवं आम जनता को एक ही प्लेटफार्म के अंदर ज्यादा से ज्यादा दैनिक जीवन मे काम आने वाली जरूरत की हर चीजों एवं सर्विसेस को देना है।

कल रविवार को हल्द्वानी के एक निजी रेस्टोरेंट में एवरेस्ट होटल एंड कैब सर्विस एंड ई कॉमर्स की वेबसाइट की लॉन्चिंग करते हुए कम्पनी के संस्थापक भूपेंद्र प्रसाद चावला ने कम्पनी के उद्देश्य, मिशन व विजन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड व पूरे भारतवर्ष के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने एवं अपने शहर में अपना बिजेनस करने व ईमानदारी से अपना कैरियर बनाने के लिए इस वेबसाइट को बनाया गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गंगापुर में हाथियों का उत्पात जारी, कटी धान की फसल चट कर रहे गजराज; ग्रामीणों में दहशत

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज ई कॉमर्स के माध्यम से लोग घर बैठे बैठे अपने कंप्यूटर, मोबाइल फोन या टैबलेट से खरीददारी कर रहे है, तो वहीं वेबसाइट, सोशल मीडिया, मीडिया पेज और अन्य वर्चुअल चेनल के माध्यम से उधमी, स्टार्टअप और मध्यम आकार के व्यवसाय व बड़े खुदरा विक्रेता सभी दुनियाभर के ग्राहकों तक पहुंचने के लिए ई कॉमर्स का इस्तेमाल कर रहे है।
कम्पनी के संस्थापक भूपेंद्र प्रसाद चांवला ने कहा की इस वेबसाइट से भविष्य में जो भी व्यक्ति प्रोडक्ट या सर्विसेज यूज करता है या बेचता है तो क्रिप्टोक्रंसी एवं ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी का उपयोग करने का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगापुर में हाथियों का उत्पात जारी, कटी धान की फसल चट कर रहे गजराज; ग्रामीणों में दहशत

संचालन- रिम्पी बिष्ट ने किया।
उस अवसर पर कम्पनी के पार्टनर सतेंद्र गौड़, सुधीर कुमार, हंसराज, पुष्पा भट्ट, सुरेश चंद्र पांडे सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।
कंपनी को इस लिंक से देखें
वेबसाइट www.everesthotelsandcabs.co.in
www.ehctours.com
Facebook
Everest Hotel Cab
Instagram
everest_ehc
Teligram
@Everesthotelandcabservices
You tube
https://www.youtube.com/@everesthotelandcabservices