विधायक मदन सिंह बिष्ट ने स्याल्दे-विखौती के थोकदारों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

 

कैलाश पुजारी
द्वारहाट/स्याल्दे-विखौती मेले में नगाड़े-निसाणों के साथ भागीदारी करने वाले मेलार्थियों को आज विधायक मदन सिंह बिष्ट ने ब्लॉक सभागार में सम्मानित किया। आपको बता दे विधायक मदन सिंह बिष्ट ने मेले को भव्यता प्रदान करने वाले थोकदार और मेलार्थियों को पुरस्कार स्वरूप धनराशि के सम्मानित करने की घोषणा पूर्व में ही की थी। वही मेला सभागार में मेला समिति के सचिव नारायण रावत भी मौजूद थे,

उन्होंने बताया कि चार नवंबर यानी आज 11 बजे से ब्लॉक सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मेला सचिव नारायण सिंह रावत ने बताया कि मेला कमेटी के अध्यक्ष मुकुल साह की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला उपस्थित रहें। इसके अलावा आल पार्टी से जगत रौतेला, नौज्यूला से गिरीश चौधरी व गरख पार्टी से नरेन्द्र अधिकारी समेत मेला कमेटी के उपाध्यक्ष हेम रावत, गोविंद अधिकारी, द्वारिका प्रसाद चौधरी आदि भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad