उत्तराखंड टेलेंट हंट में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़।
कल रविवार को D5 के द्वारा पूर्व सैनिक कल्याण समिति सभागार, डुंगरपुर पंचायतघर हल्दूचौड़ में उत्तराखंड टेलेंट हंट के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का जलवा बिखेरा।
यहां नृत्य के प्रतिभागियों ने बॉलीवुड, अरबन, कॉन्टेमरी, फ्री स्टाइल, सेमी क्लासिकल, पंजाबी व उत्तराखंडी नृत्य किया तथा सिंगिंग में बॉलीवुड व उत्तराखंडी प्रस्तुति दी।
ऑडिशन में निर्णायक- मेडी पंत, राहुल रियांश व रिम्पी बिष्ट थे।
कार्यक्रम के संयोजक संजय गुप्ता व राहुल रियांश ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अब एक फरवरी तक ऑनलाइन ऑडिशन होंगे।
उन्होंने बताया प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले फरवरी के प्रथम सप्ताह को लालकुआं में होगा
इस दौरान अर्जुन, रिंकल आर्या, मोहसिन अली, अनमोल वचन, सुनील कुमार, बब्बू अहमद, अमन बिष्ट, दीपक गुप्ता उपस्तिथ थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad