प्रखर समाजवादी जननेता विपिन चंद्र त्रिपाठी को 19वीं पुण्यतिथि पर उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण स्मरण किया।

ख़बर शेयर करें

 

द्वाराहाट
प्रखर समाजवादी जननेता विपिन चंद्र त्रिपाठी को 19वीं पुण्यतिथि पर उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण स्मरण किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राज्य आंदोलन में उनके अभूतपूर्व त्याग और योगदान को याद किया। इस मौके पर उक्रांद जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को विपिन त्रिपाठी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी और अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष तनय देवड़ी ने कहा कि विपिन त्रिपाठी ने राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते थे और हमेशा सर्वांगीण विकास की ओर उन्मुख रहे, उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

यहां उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरीश चंद्र शाह, प्रमोद जोशी, पंकज चम्याल, राजेंद्र प्रसाद, त्रिलोक सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

सहयोगी मनीष नेगी के साथ कैलाश पुजारी की रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad