हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया CM पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन: राज्य आंदोलनकारियों ने की दीर्घायु की कामना, दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर बोले— प्रदेश को नई दिशा दे रहे युवा मुख्यमंत्री
हल्द्वानी। राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद उत्तराखंड सरकार के गुरुनानक मार्केट स्थित कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) हुकम सिंह कुंवर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारियों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुंवर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के ऐसे ऊर्जावान और संवेदनशील युवा मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने राज्य के समग्र विकास के साथ-साथ राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के सम्मान और कल्याण के लिए अभूतपूर्व फैसले लिए हैं। धामी सरकार द्वारा आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के हितों में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री का विशेष आभार जताया।
कुंवर ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की जनहितैषी नीतियों, पारदर्शी कार्यशैली और विकासोन्मुखी विजन के दम पर आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पुनः सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर राज्य निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहिनी रावत, पूरन चंद्र दानी, देवकी नंदन जोशी, देवी दत्त ढौंडियाल, जीत सिंह संबल, नरेंद्र कुमार पांडे, दीपक रौतेला, माधो सिंह देवपा, रजत पंत, जीवानंद शर्मा और पंकज सुयाल सहित दर्जनों आंदोलनकारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की प्रार्थना की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
