पुंगराऊँ घाटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम

ख़बर शेयर करें

 

पुगराऊं घाटी पाखूं में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पांखू , पुगराऊ घाटी पांखू में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ।
दिन भर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन- गायन, नृत्य, भजन आदि कार्यक्रमों की धूम रही।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोकप्रिय समाजसेवी खजान गुड्डू ने सभी को जन्माष्टमी की शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर उनको अपार आनंद की अनुभूति हुई।

खजान गुड्डू ने कहा भगवान श्रीकृष्ण के शुभ जन्मोत्सव पर पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक समरसता का अनुपम संगम देखने को मिला है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज सिंह बोरा, जिला पंचायत सदस्य गणाई,
बिमला देवी ,जिला पंचायत सदस्य, पांखू की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

महोत्सव में दिनेश आर्य ,केशर सिंह मेहरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पांखू,भगवान सिंह कठायत सहित अनेक गणमान्य जनों के अलावा आयोजन समिति के कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

समापन अवसर पर समाजसेवी खजान गुड्डू ने जन्माष्टमी महोत्सव समिति का हृदय से आभार प्रकट करते हुए भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति की भूमिका की सराहना की । उन्होंने कहा ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे ।