गुरुपूर्णिमा पर बेरीपड़ाव महालक्ष्मी मंदिर में जुटने वाली है भारी भीड़, जानिए ऐसा क्या होने वाला है खास!

ख़बर शेयर करें

 

गुरुपूर्णिमा पर बेरीपड़ाव महालक्ष्मी मंदिर में जुटने वाली है भारी भीड़, जानिए ऐसा क्या होने वाला है खास!

​बेरीपड़ाव (हल्द्वानी):
अष्टादशभुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर, बेरीपड़ाव (मोटाहल्दू) में आगामी बुधवार, 29 जुलाई 2026 को ‘श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। मंदिर सेवा ट्रस्ट एवं महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज के अनुसार इस पावन पर्व पर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है।
​प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा, जिसके उपरांत 11:00 बजे से विशेष गुरु पूजन संपन्न कराया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन रहेगा। महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति जी महाराज ने सभी क्षेत्रवासियों व धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुँचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।