ओखलकांडा विकासखण्ड के भनपोखरा ग्राम पंचायत से तीसरी बार प्रधान चुने गए समाजसेवी भुवन रुवाली

ख़बर शेयर करें

 क्षेत्रभर में एक बार फिर साबित कर दिखाई अपनी लोकप्रियता
 

निष्पक्ष और भेदभाव रहित कार्य करने के लिए जाने जाते हैं श्री रुवाली
 

ईमानदारी से विकास कार्य करना ही श्री रुवाली की हमेशा से रही है प्राथमिकता

ओखलकांडा ( नैनीताल ), जनपद के ओखलकांडा विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत भनपोखरा से भुवन चन्द्र रुवाली तीसरी बार ग्राम प्रधान चुने गए हैं और इस तरह श्री रुवाली ने क्षेत्रभर में एक बार फिर से अपनी लोकप्रियता साबित कर दिखाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

तीसरी बार प्रधान चुने जाने पर अपने ग्रामसभा वासियों का आभार व्यक्त करते हुए भुवन चन्द्र रुवाली ने कहा है कि ग्रामीणों का भरोसा कायम रहना ही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

बता दें कि भुवन चन्द्र रुवाली शुरू से ही निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भेदभाव के बिना कार्य करने के न केवल अपनी ग्राम पंचायत में अपित समूचे विकासखण्ड में जाने जाते हैं। ईमानदारी, समर्पण व सेवाभाव के साथ अपनी जिम्मेवारियों को पूरा करना ही उनका लक्ष्य रहा है। यही कारण भी है कि विकासखण्ड में प्रधान के रूप में उनकी एक अलग पहचान है।

यह भी पढ़ें 👉  जब बिखरने लगी थी दो बेटियों की दुनिया, तब अंधेरे में रोशनी बनकर कौन आया?

इस न्यूज पोर्टल के साथ एक बातचीत में भुवन चन्द्र रुवाली ने कहा कि वह सभी के साथ समान रूप से न्याय करने के पक्षधर रहे हैं, इसलिए ग्रामसभा में आने वाली किसी भी विकास योजना को बिना किसी भेदभाव के, ईमानदारी के साथ पूर्ण करना उनकी हमेशा से प्राथमिकता रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

इस कार्यकाल में भी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सभी लोगों को समान व सन्तुलित रूप से लाभ पहुंचाना उनकी हमेशा की तरह पहली प्राथमिकता रहेगी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad