विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण नहीं, पौध संरक्षण के लिए अभियान चलाना होगा

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी 5 जून 2025/सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा पर्यावरण दिवस पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा लगे हुए और पूर्व में लगायें गये पेड़ पौधों को बचाने का संकल्प संदेश जनता के बीच जाकर दिया गया,

सारथी फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष नवीन पन्त ने कहा कि पर्यावरण विभागों से लेकर स्वयंसेवी संगठन और सामाजिक संस्थाएं हर साल हजारों पोंधों का रोपण करते है लेकिन कई गंभीर सवाल है क्या उन पोंधों की सही देखभाल हो रही है और क्या सही जगह पर सही पोंधों का चुनाव हो रहा है यह भी एक विचारानीय प्रश्न है।

 

पौधों को बचाना
पौधे लगाना से ज्यादा महत्त्वपूर्ण है यदि आप लगे हुए पोंधों को बचाने मै सफल होते है तो आप पेड़ लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य करते है। याद रखिये पोंधो को यदी आप लगाते है तो उस का सही चुनाव होना चाहिए। इसी सिलसिले मै आज सारथी फाउंडेशन समिति के पदाधिकारियों के द्वारा समाज को पेड़ बचाने का संदेश दिया गया और सभी से आग्रह किया गया कि आप पेड़ों को बचाने के लिए आगे आयें ।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

सारथी फाउंडेशन समिति के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि साथ ही साथ प्लास्टिक थैलों का उपयोग बिल्कुल बंद करें क्योंकि हमारे शहर मै जो जल भराव की समस्या है उसका एक कारण पॉलीथन बैग भी है संस्था का समाज के सभी वर्गों से आग्रह है कि कपडे के थैलों को अपने घर से लाइये और अपना समान उसमें ले जाइये। बिल्कुल भी प्लास्टिक थैले को दुकानदार से मत मांगिये। अगर दुकानदार भी आपको प्लास्टिक थैला देता है तो उसे आप मना कर पर्यावरण संरक्षण मै अपना योगदान दे सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

संस्था पदाधिकारियों द्वारा हल्द्वानी के बिठोरिया नं 1 क्षेत्र में जाकर 1आम के पौधे का रोपड़ कर संस्था के कोषाध्यक्ष कमल जोशी को पेड़ की देखभाल की जिम्मेदारी देकर संकल्प दिलाया,

संस्था के आज के संकल्प संदेश जागरूकता कार्यक्रम में अध्यक्ष नवीन पन्त, सचिव ज्ञानेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमल जोशी,समन्वयक दीक्षा पन्त पाण्डे, संरक्षक योगेश चन्द्र पाण्डे, गिरीश चंद्र लोहनी, जाकिर हुसैन, भवानी शंकर सूठा,केतन जैसवाल, जयप्रकाश, हरीश जोशी,अजय प्रकाश जोशी,गीता बेलवाल,भावना जोशी,हेमा जोशी, मीना शाही, रंजना जोशी, पूजा पन्त, वर्षा टंडन,बबिता टकवाल, भावना पाण्डे, सोना तिवारी,रमा जोशी,डां दीप्ती जोशी, शीला भट्ट, बीना जोशी दया पन्त,डां उमा जोशी,आभा रौतेला, भगवती धपोला, रुपाली सक्सेना, मुन्नी पन्त, कौशल्या जोशी, आशीष पडियार, संतोष गौड़, भगवती बिष्ट, उमेश सैनी सहित संस्था सदस्यों द्वारा अपने अपने प्रयासों से जनता के बीच जाकर पर्यावरण संदेश कार्य किया गया..!!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad