वाराणसी विकास प्राधिकरण परिसर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

ख़बर शेयर करें

 

वाराणसी विकास प्राधिकरण परिसर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशन में आयोजित हुआ, कार्यक्रम जोनल अधिकारी गौरव प्रकाश रहे मुख्य अतिथि

वाराणसी, 14 अप्रैल 2025
वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के प्रांगण में आज संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन उपाध्यक्ष श्री पुलकित गर्ग के दिशा-निर्देशन में किया गया, जिसमें प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जोनल अधिकारी श्री गौरव प्रकाश उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. अंबेडकर के विचारों व योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “आज का दिन हमें उनके सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल एक महान विधिवेता थे, बल्कि भारत के सबसे प्रखर चिंतक और सुधारक भी थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के दिशा-निर्देशन में आयोजन को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराया गया।

प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों ने भी डॉ. अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे और समाज में समता, न्याय और भाईचारे की स्थापना हेतु उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे अपने कार्यों व आचरण में डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जब बिखरने लगी थी दो बेटियों की दुनिया, तब अंधेरे में रोशनी बनकर कौन आया?

आयोजन के दौरान अवधेश कुमार पाण्डेय, अनुरूद्ध पाण्डेय, रामबिलास पासवान व अधिकारियों और कर्मचारीगण उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad