युवाओं को दिया गया प्राथमिक उपचार व बर्ड वॉचिंग का प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल, 2 नवम्बर 2025,

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा रविवार को बिरला चुंगी से कैंची धाम तक पांच किमी ट्रैक का आयोजन किया गया। इस ट्रैकिंग कार्यक्रम में नैनीताल, पंगोट व सौड क्षेत्र के 25 से अधिक उत्साही युवाओं ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बर्ड वॉचिंग की जानकारी के साथ-साथ प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षक दीपक मेहरा द्वारा प्रतिभागियों को सीपीआर तकनीक, ट्रैकिंग के दौरान सुरक्षा उपायों तथा जंगल में विभिन्न संकेतों (सिंबल्स) की पहचान आदि के विषय में विस्तार से बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, दीपक मर्तोलिया, पुरन जोशी, गौरव जोशी एवं संजीव आर्य सहित विभागीय अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।