नगर की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले लालकुआं नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी + नगर में जल्द बस अड्डा बनाने, मुक्तिधाम का पुनर्निर्माण करने तथा नगर के सभी विद्यालयों को सुविधा सम्पन्न बनाये जाने की रखी मांगें

ख़बर शेयर करें

+ नगर में जल्द बस अड्डा बनाने, मुक्तिधाम का पुनर्निर्माण करने तथा नगर के सभी विद्यालयों को सुविधा सम्पन्न बनाये जाने की रखी मांगें
+ मुख्यमंत्री धामी ने सभी मॉगों को प्राथमिकता से पूरा करने का चेयरमैन को दिया भरोसा

देहरादून , नगर पंचायत लालकुआं के चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने बीते दिवस यहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी से मुलाकात कर, अपने पंचायत क्षेत्र की अनेक ज्वलन्त समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके जल्द समाधान का अनुरोध किया ।
चेयरमैन श्री लोटनी ने मुख्यमंत्री धामी को बताया कि लालकुआं में राज्य परिवहन निगम का बस अड्डा आज तक नहीं बन पाया है, जबकि क्षेत्रवासियों की यह बहुत पुरानी माँग है। उ उन्होंने कहा कि नगर में बस अड्डा न होने से लालकुआं समेत पन्त नगर, नगला, हल्दूचौड़, बिन्दुखत्ता और आस-पास गांवों के लोगों को दूसरे नगरों अथवा महानगरों को जाने में अनेक समस्याए झेलनी पड़ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

श्री लोटनी ने कहा कि क्षेत्रीय विकास व जनसुविधाओं के मद्देनजर लालकुआं नगर में बस अड्डे का जल्द निर्माण होना नितान्त आवश्यक है।

चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने इसी क्रम में मुख्यमत्री धामी को कहा कि नगर स्थित एकमात्र मुक्तिधाम में जरूरी सुविधाओं का भारी अभाव है। क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप एक बड़ा टिन शेड, लोगों के बैठने की व्यवस्था, बिजली व पेयजल आदि व्यवस्थाएं अत्यावश्यक हैं। साथ ही मुक्तिधाम परिसर का विस्तार, टाइल्स आदि लगाकर एक व्यवस्थित स्वरूप दिया जाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

श्री लोटनी ने कहा कि नगर स्थित प्राथमिक विद्यालयों से लेकर इन्टर कालेजों तक में विजली, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं भी जरूरत के हिसाब से उपलब्ध नहीं हैं। फर्नीचर, खेलकूद सामग्री, पठन-पाठन सामग्री की भारी कमी के साथ ही शिक्षकों की कमी भी अक्सर देखी जाती है। विज्ञान जैसे विषयों के लिए योग्य शिक्षकों तथा सुसज्जित लैब का होना भी जरूरी है, ताकि छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुलभ हो सके ।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

चेयरमैन श्री लोटनी की मांगों को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको भरोसा दिलाया कि इस दिशा में जल्द ही कदम उठाए जायेंगे और जल्द ही परिणाम भी सामने आयेगा । मुख्यमंत्री के आश्वासन पर श्री लोटनी ने उनका आभार जताया ।
मदन जलाल मधुकर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad