विश्व पर्यावरण दिवस पर आयुक्त दीपक रावत ने किया पौधारोपण, शहरी वनों के विस्तार और जनभागीदारी पर दिया जोर

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी, 05 जून 2025

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने आज कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पाताल भुवनेश्वर में बिखरेगी भक्ति की रसधार, 27 जून से भव्य श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

आयुक्त ने कहा कि पूरे कुमाऊँ मंडल में वृक्षारोपण का अभियान कुछ दिनों से चल रहा है। हमारे राज्य की विशेषता यहाँ की हरियाली है हमारे वन ही हमारी पहचान हैं। इन्हें संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। शहरी क्षेत्रों में यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण अवश्य है, लेकिन शहरी वनों (Urban Forest) को बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ आम जनता और सिविल सोसाइटी को भी आगे आना होगा। इसे एक अभियान के रूप में चलाना होगा। पौधा यदि अपने देखरेख में हो तो वह बेहतर तरीके से पनपता है।

यह भी पढ़ें 👉  पाताल भुवनेश्वर में बिखरेगी भक्ति की रसधार, 27 जून से भव्य श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

उन्होंने मंडलवासियों से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें, कपड़े के थैले अपनाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति से अपने जुड़ाव को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  पाताल भुवनेश्वर में बिखरेगी भक्ति की रसधार, 27 जून से भव्य श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, ए.पी. बाजपेयी, उपजिलाधिकारी, रेखा कोहली, तहसीलदार, मनीषा बिष्ट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad