कलसिया नाला का निरीक्षण कर मानसून की तैयारियों का लिया जायजा

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी, 04 : मई, 2025 उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राहुल शाह ने आज सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कलसिया नाला का निरीक्षण कर मानसून की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सिंचाई विभाग द्वारा नाला के चैनलाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है, जिसमें अब तक 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

एसडीएम ने तहसीलदार को नाला क्षेत्र में अतिक्रमणों को चिन्हित करने एवं हटाने के निर्देश तुरंत प्रभाव से शुरू करने के दिए।
उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को अगले 15 दिनों के भीतर पूरा किया जाए, ताकि मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू रूप से काम कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  जब बिखरने लगी थी दो बेटियों की दुनिया, तब अंधेरे में रोशनी बनकर कौन आया?

प्रशासन द्वारा बाढ़ की संभावना को रोकने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। कार्य प्रगति के अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad