अवंतिका शक्ति कुंज मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन धूमधाम से सम्पन

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं के प्रसिद्व शक्ति स्थल माँ अवन्तिका मंदिर में आज क्षेत्र की सुख, समृद्धि व मंगलकामना को लेकर भव्य संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया
सुन्दरकाण्ड के शुभारम्भ अवसर पर विधिवत पूजन अर्चन करते हुए मन्दिर के पुजारी आचार्य चन्द्रशेखर जोशी ने कहा हनुमान जी ऐसे देवता है।कि जो आज भी धरती पर साक्षात् रुप से विचरण करते रहते हैं। तथा अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करते है। उनका वास सदा ही भक्तों के हृदय में रहता है।उनका प्रताप चारों युगों में है।

इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार ने कहा कि श्रीराम की कृपा प्राप्ति के लिए हमें हनुमानजी को प्रसन्न करना चाहिए। उनकी आज्ञा के बिना कोई भी श्रीराम तक पहुंच नहीं सकता। हनुमानजी की शरण में जाने से सभी मनोरथ पूर्ण होते है।

यह भी पढ़ें 👉  सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध

अपनी सुन्दर वाणी की धार से सुन्दर काण्ड कथा का वाचन करते हुए संजय देवली देवली ने कहा हनुमान जी का इस कलियुग में सबसे ज्यादा प्रभाव है। इस कलिकाल में हनुमानजी की भक्ति ही लोगों का जीवन सवारती है। सुंदरकांड इस बात का परिचायक है कि आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति के बल पर कोई कार्य असंभव नही है।
सुंदरकांड, हनुमान जी की विजय और उनकी शक्ति का प्रदर्शन करता है। इसका पाठ करने से रामभक्त हनुमान प्रसन्न भी होते हैं। जिसके प्रभाव से शनि और राहु ग्रह जैसै ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। सुंदरकांड का पाठ करने से भगवान राम और हनुमान जी, दोनों की ही कृपा अनायास ही प्राप्त होती है।इसका पाठ सभी मनोरथों को पूरा करता है। इस अवसर पर रघुबीर रजवार ने कहा इसका पाठ करने से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास मिलता है।तथा बुद्धि निर्मल हो जाती है।मनोशांति का यह सुगम उपाय है।सुन्दरकाण्ड के पाठ से बहुत सारे लाभ होते है

यह भी पढ़ें 👉  भविष्य के गर्भ से निकलकर धरातल पर उतरीं विकास की जादुई रेखाएं, करोड़ों की सौगात से महकी लालकुआं की माटी

यहाँ सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमती दुर्गा देवी रजवार ने अपने पुत्र रघुबीर सिह रजवार व पुत्र वधु श्रीमती पूजा रजवार के वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अपने परिवार के मंगल कामना के साथ- साथ सभी के मंगल कामना व क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए आयोजित करके समाज को सुनहरा संदेश देते हुए एक आदर्श स्थापित किया

यह भी पढ़ें 👉  सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेन्द्र बोरा संजीव शर्मा नन्दू राणा दीप चन्द्र लोहनी गोपाल सिह रजवार नारायण सिंह बिष्ट इन्द्र तुलेड़ा दिनेश लोहनी पंकज पाण्डे नरेश चौधरी गंगा पाठक दीवान सिंह बिष्ट दीवान सिंह राणा सभासद भुवन पाण्डे सभासद हेमन्त पाण्डे शंकर बिष्ट सुरेश बिष्ट सुरेन्द्र बिष्ट रोहित नयाल जसवीर यादव विनय रजवार विशाल सेन वरुण पाठक चन्दन धामी प्रकाश धामी मीना रावत शोभा जोशी मुन्नी पाण्डे हंसा पाण्डे गंगा देवी समेत सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्तियां मौजूद रहे

लोकेशन – लालकुआँ
रिपोर्ट – रमाकान्त पन्त

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad