नवगठित जिला पंचायत नैनीताल की प्रथम बैठक संपन्न, अध्यक्षता की श्रीमती दीपा देवी दरम्वाल ने

ख़बर शेयर करें

 

सड़क, विद्यालय, अस्पताल व आवारा पशु की समस्याएं रहीं प्रमुख मुद्दे

जिला विकास अधिकारी ने दिए विकास कार्यों की जानकारी, अधिकारियों संग हुई विस्तृत चर्चा

नैनीताल, 06 सितम्बर 2025 

नवगठित जिला पंचायत नैनीताल की प्रथम बैठक आज राज्य अतिथि गृह नैनीताल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दीपा देवी दरम्वाल ने की।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने जनपद में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों ने परिचय देते हुए अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी सदस्यों को दी। साथ ही, नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों द्वारा मानसून काल में क्षतिग्रस्त सार्वजनिक परिसंपत्तियों, पेयजल लाइन, सड़क मार्ग, ओद्यानिक एवं कृषि को हुए नुकसान का मुआवाजा दिलाए जाने की बात सदन में रखी उन्होंने मुख्य रूप से सड़क मार्ग को गड्ढा मुक्त किए जाने, क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की मरम्मत किए जाने, जिला विकास प्राधिकरण में सामिल किए गए नए गांवों हो प्राधिकरण क्षेत्र से हटाने, ग्रामीण क्षेत्रों व कसबों से नियमित कूड़ा उठाए जाने, क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों की मरम्मत किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी इसके साथ ही कुछ सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं ठीक कराए जाने और 108 एम्बुलेंस वाहन की व्यवस्था के अतिरिक्त चिकित्सालयों में मेडिकल स्टाफ की तैनाती किए जाने व आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु गौ सदन बनाए जाने की भी मांग व समस्या रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हिमशिखरों के अन्तराल में छिपा मोक्ष का अनादि रहस्य: श्री बद्रीनाथ

इससे पूर्व बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल द्वारा जिला पंचायत के नव नियुक्त तीन सदस्यों जो शपथ लेने से छूट गए थे उन्हें सदस्य की शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवकी देवी, सभी जिला पंचायत सदस्य, उप जिलाधिकारी विपिन पंत, एपीडी चंदा फरत्याल एवं सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार द्वारा लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad