समस्त पुराणों का तिलक है श्री शिव महापुराण: दिनेश लोहनी

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ/ माँ अवंतिका के आस्थावान भक्त एवं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री दिनेश लोहनी ने कहा कि माँ अवंतिका मंदिर समिति के तत्वाधान में 9 अप्रैल से माँ अवंतिका मन्दिर में शुरु होनें जा रही श्री शिव महापुराण की कथा समस्त क्षेंत्र के लिए सुख, समृद्धि एवं मंगलता को प्रदान करनें वाली होगी
श्री लोहनी ने कहा शिव महापुराण का आयोजन होना क्षेंत्र के लिए भगवान शिव की बहुत बड़ी कृपा है
उन्होंने कहा कि श्री शिव महापुराण की कथा का श्रवण करना पूजा की भी पूजा यज्ञों का भी महायज्ञ है जो भी प्राणी भगवान शिव की शरणागत है उसके जीवन में कभी भी दुख नहीं रहता है
उन्होनें कहा भगवान शिव सभी के ईष्ट है प्रभु श्री राम भगवान श्री कृष्ण सहित सभी देवी देवता शिव इच्छा से अपनी लीलायें करते है श्री शिव महापुराण समस्त पुराणों का तिलक है उन्होनें आम जनमानस का आवाहन करते हुए कहा कि उक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर अपना जीवन धन्य करें

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अर्जुन के बाण और महादेव के चरण से फूटी थी मानसरोवर की गुप्त धारा? जानिए कूर्मांचल के उस रहस्यमयी धाम का सच, जहाँ पिंडदान से तर जाती हैं सौ पीढ़ियां!
Ad Ad Ad Ad Ad