हमने अपने अधिकार के लिए कदम बढ़ा दिए हैं, अब हम पीछे नहीं हटेंगे • बागजाला वासियों के अनिश्चितकालीन धरने का 54वां दिन

ख़बर शेयर करें

10 अक्टूबर
हल्द्वानी

• हमने अपने अधिकार के लिए कदम बढ़ा दिए हैं, अब हम पीछे नहीं हटेंगे
• बागजाला वासियों के अनिश्चितकालीन धरने का 54वां दिन

बागजाला को मालिकाना अधिकार देने, निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाने, पंचायत चुनाव के अधिकार को बहाल करने, विकास कार्य शुरू करने, पेयजल योजना चालू करने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अनिश्चितकालीन धरना बागजाला गांव के धरना स्थल पर 54 वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  विभूति फीचर्स के लेखक, वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन सम्मानित

किसान महासभा के वक्ताओं ने कहा कि, हमने अपने अधिकार के लिए कदम आगे बढ़ा दिया है अब हम पीछे नहीं हटेंगे। हमें अपनी लड़ाई को जीतने का भरोसा है। इसके लिये बागजाला वासियों के मालिकाना हक के संघर्ष को और अधिक तेज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!

54 वें दिन के धरने में डॉ कैलाश पांडेय, विमला देवी, वेद प्रकाश, संजय प्रसाद हेमा देवी, प्रेम सिंह नयाल, पंकज चौहान, दीवान सिंह बर्गली, मीना भट्ट, चन्दन सिंह मटियाली, इरम, हेमा आर्य, गोपाल सिंह बिष्ट, हरि गिरी, महेन्द्र आर्य, सतपाल, नंदी देवी, रेखा देवी, पार्वती देवी, दीवान राम, सुनीता देवी, भोला सिंह, नसीम अहमद, सुनीता रावत, ललित प्रसाद, शांति देवी, शोभा, दिव्या आर्य, मन्नू देवी, देवकी देवी, गीता, सलमा, बैजंती देवी, सोहन लाल, नीलम आर्य, हरीश चंद्र, महेश राम, नीमा, तुलसी, दिनेश चन्द्र आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad