माँ अवंतिका मंदिर में अचानक कैसे बदला सदियों पुराना दृश्य? जब भक्तों ने देखा यह अलौकिक रूप, तो हर कोई रह गया दंग

ख़बर शेयर करें

 

माँ अवंतिका मंदिर में अचानक कैसे बदला सदियों पुराना दृश्य? जब भक्तों ने देखा यह अलौकिक रूप, तो हर कोई रह गया दंग

प्राचीन धूनी परिसर का हुआ भव्य कायाकल्प; गोधूली बेला में विधि-विधान से अर्पित हुए कमल पुष्प, रोशनी से निखरी सिद्धपीठ की आभा

लालकुआं: सिद्धपीठ माँ अवंतिका मंदिर परिसर में हुए एक अप्रत्याशित और दिव्य बदलाव ने यहाँ पहुँचने वाले हर श्रद्धालु को विस्मय और आनंद से भर दिया। वर्षों से स्थापित मंदिर के प्राचीन धूनी परिसर का जब भक्तों ने बदला हुआ अलौकिक स्वरूप देखा, तो हर कोई इस नयनाभिराम दृश्य को अपलक निहारता रह गया।

मंदिर परिसर को यह भव्य स्वरूप प्रदान कराने में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्त्ता जैनेंद्र मिश्रा एवं ज्ञानेंद्र मिश्रा के साथ युवा समाजसेवी अभय तिवारी का विशेष और अनुकरणीय योगदान रहा। मिश्रा बंधुओं ने अपनी अगाध आस्था और निष्काम सेवा भावना का परिचय देते हुए प्राचीन धूनी परिसर को अत्यंत कलात्मक ढंग से सुसज्जित कराया और माँ के चरणों में एक भव्य व नयनाभिराम कमल कुण्ड का निर्माण करवाया। वहीं, माँ के अनन्य भक्त अभय तिवारी ने परिसर में अत्याधुनिक और शानदार प्रकाश की व्यवस्था कराई, जिससे संध्या होते ही समूचा धाम दूधिया और सुनहरी रोशनी से जगमगा उठा।

यह भी पढ़ें 👉  आधुनिक सुविधाओं संग संस्कारों की छांव: हल्दूचौड़ में आतिथ्य और सामाजिक सरोकार का नया प्रतिमान गढ़ेगा 'उदय पैलेस'

यह पावन कार्यक्रम आज सायं गोधूली बेला में पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बी. सी. भट्ट एवं मंदिर के आचार्य पण्डित चन्द्र शेखर जोशी ने माँ भगवती के श्रीचरणों में विधिवत कमल पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  आधुनिक सुविधाओं संग संस्कारों की छांव: हल्दूचौड़ में आतिथ्य और सामाजिक सरोकार का नया प्रतिमान गढ़ेगा 'उदय पैलेस'

इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी, वरिष्ठ समाजसेवी रविशंकर तिवारी, राधे राधे सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, माँ अवंतिका मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती तथा वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी उपस्थित रहे। इसके अलावा मंदिर समिति के रविन्द्र यादव, अभय तिवारी, रौनक कनवाल, एडवोकेट हरीश नैनवाल, सुरेन्द्र बिष्ट, तन्नू बिष्ट, राहुल कश्यप, हेमन्त करायत, विमल चौधरी, गिरधारी, खष्टी जोशी और राजेश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी उपस्थित गणमान्यों ने समाजसेवियों के इस धार्मिक व सामाजिक प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  आधुनिक सुविधाओं संग संस्कारों की छांव: हल्दूचौड़ में आतिथ्य और सामाजिक सरोकार का नया प्रतिमान गढ़ेगा 'उदय पैलेस'

इस अवसर पर मिश्रा परिवार की ओर से ज्ञानेंद्र मिश्रा एवं पीयूष मिश्रा ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि माँ भगवती के दरबार में सेवा का अवसर मिलना पूर्वजों के आशीर्वाद और माँ की असीम अनुकंपा का ही परिणाम है। व्यक्ति का सामर्थ्य और साधन तभी सार्थक माने जाते हैं, जब वे धर्म, संस्कृति और जनकल्याण के कार्यों में लगें। यह कायाकल्प किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि माँ की पावन प्रेरणा का प्रतिफल है, और माँ अवंतिका की कृपा दृष्टि सदैव समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad