सी.ए.एम.यू.एन. में गूंजे वैश्विक मुद्दे, चिल्ड्रन्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने निभाई विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका”

ख़बर शेयर करें

 

सी.ए.एम.यू.एन. में गूंजे वैश्विक मुद्दे, चिल्ड्रन्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने निभाई विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका”
हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्दूचौड़ में विद्यार्थियों की वैश्विक सोच, नेतृत्व क्षमता तथा कूटनीतिक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से सी.ए.एम.यू.एन. (Children’s Academy Model United Nations) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 8 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि प्रत्येक छात्र-छात्रा ने किसी न किसी देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उसकी संस्कृति, नीतियों, वैश्विक दृष्टिकोण तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यप्रणाली का अनुकरण करते हुए विभिन्न वैश्विक चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की तथा उनके समाधान हेतु सार्थक सुझाव प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान, आधी रात का सन्नाटा और एक अनदेखा साया... दिन में 'काम' मांगने वाला असल में क्या तलाश रहा था?

पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर एक अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में परिवर्तित दिखाई दिया, जहाँ विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, तर्कशक्ति, नेतृत्व क्षमता एवं संवाद कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी वेशभूषाओं, देश-विशेष के प्रतीकों तथा प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक एवं जीवंत बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के बीहड़ों में कत्यूरी वैभव का अनसुलझा रहस्य: नागराजों की तपोभूमि, मौना की वह रहस्यमयी होड़ और कपिलेश्वर महादेव का प्राकट्य

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में वैश्विक नागरिकता की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें वर्तमान विश्व परिदृश्य को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्रीष पाठक, सह-निदेशक प्रियांशी पाठक, दीपांशी पाठक, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी तथा शैक्षिक समन्वयक रेनू मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में 5 दिनों तक ऐसा क्या होने जा रहा है, जिसे लेकर धर्म से लेकर राजनीति के दिग्गज हो रहे हैं लामबंद? माँ अवंतिका के दरबार से खुला राज!

अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर ज्ञानार्जन, नेतृत्व विकास तथा वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि वैश्विक दृष्टिकोण और प्रभावी संवाद कौशल भी सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी हैं।

यह आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यक्तित्व विकास एवं अंतरराष्ट्रीय समझ को नई दिशा देने वाला एक यादगार, प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद अनुभव सिद्ध हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad