चिल्ड्रन्स एकेडमी में ‘इंट्रैक्ट इंपैक्ट मार्केट’: महिला सशक्तिकरण और क्षेत्रीय व्यापार को मिला नया मंच

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट

चिल्ड्रन्स एकेडमी में “सर्विस अबव सेल्फ” (Service Above Self) थीम पर आधारित एक प्रभावशाली इंट्रैक्ट इंपैक्ट मार्केट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय व्यापार को प्रोत्साहन देना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर MSME समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। विद्यालय की पूर्व छात्राओं और स्थानीय महिला उद्यमियों ने घरेलू हस्तनिर्मित वस्तुएँ, दीपावली सामग्री, सजावटी सामान और मोमबत्तियों के स्टॉल लगाए, जिन्हें उपस्थितजनों से सराहना मिली।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

‘ए.के. क्रिएशन’ के माध्यम से पूर्व छात्राएँ भूमिका जोशी और आकांक्षा जोशी ने उत्तराखंड की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं के जरिए प्रदेश की संस्कृति को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। वहीं, पूर्व छात्रा स्वाति कापरी ने अपने ब्रांड “लोटस एंड लक्स” के तहत आकर्षक कैंडल, घरेलू सजावटी सामग्री और दीपावली से जुड़ी वस्तुओं की प्रदर्शनी से सबका ध्यान खींचा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

कार्यक्रम में छात्रों ने न केवल आयोजन की ज़िम्मेदारी निभाई, बल्कि महिला समूहों को मंच प्रदान करने की इस पहल में सक्रिय भागीदारी भी दिखाई। इस आयोजन ने स्थानीय व्यापार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व को एक सूत्र में जोड़ते हुए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  महाप्रलय के चक्रव्यूह में छिपा कलिकाल का परम गोपनीय मोक्ष-द्वार: जहां बर्फ के सीने में खौलता है ‘अग्निकुंड’ और साक्षात भगवती महालक्ष्मी बनाती हैं महाप्रसाद!

अंत में विद्यालय प्रबंधन और इंट्रैक्ट क्लब की इस पहल ने यह संदेश दिया कि —
“शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रति सेवा भावना और संवेदनशीलता का विकास करना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad