दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा आज पहुंचेगी अवंतिका मन्दिर ज्योति दर्शन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ/दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा आज 23 मार्च को दोपहर लगभग तीन बजे अवंतिका मंदिर लालकुआँ पहुंचेगी दिव्य ज्योति के दर्शन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है
उल्लेखनीय है कि अखंड दीपक जन्म शताब्दी वर्ष 2026 की तैयारी के लिए देश भर में ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है जिसका उद्देश्य आध्यात्म के विचारों को घर- घर पहुंचाने का है यह यात्रा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित की जा रही है ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से लोगों को जागृत करने और सनातन संस्कृति की धारा से जोडने का प्रयास है

शांतिकुंज हरिद्वार में पंडित आचार्य श्रीराम शर्मा के हाथों प्रज्वलित किए गए अखंड दीप के 100 वर्ष पूर्ण होने एवं माता भगवती शर्मा तथा पंडित श्रीराम शर्मा के आध्यात्मिक जीवन का शताब्दी वर्ष होने के कारण शान्तिकुन्ज हरिद्वार से देश भर में निकाली जा रही ज्योति कलश यात्रा का शुभागमन आज 23 मार्च को अवंतिका मंदिर लालकुआँ में हो रहा है जिसके दर्शनों को भक्त जनों में विशेष उत्साह है
कलश यात्रा का उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्माण से राष्ट्र निर्माण की ओर ले जाना है। कलश यात्रा के यहाँ पहुंचने पर मंदिर कमेटी द्वारा ज्योति कलश का पूजन व वंदन किया

यह भी पढ़ें 👉  भक्ति और अध्यात्म की पावन त्रिवेणी: बेरीपड़ाव में सांसद अजय भट्ट ने लिया कथा व्यास मनोज कृष्ण जोशी से आशीर्वाद; नवधा भक्ति, प्रहलाद चरित्र व कृष्ण जन्मोत्सव से भावविभोर हुए श्रद्धालु

इधर मंदिर कमेटी ने समस्त मातृ शक्तियों का आवाहन करते हुए कहा कि पर्वतीय संस्कृति के पारम्परिक पोशाक के साथ माँ के पूजन हेतु एक प्लेट में एक दीपक बिना जलाए और कुछ फूल ले आयें ताकि वह इस शुभ अवसर के सक्रिय भागीदार बन सकें

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: वरिष्ठ भाजपा नेता हुकम सिंह कुंवर ने हल्द्वानी और लोहाघाट दोनों सीटों से ठोकी मजबूत दावेदारी
Ad Ad Ad Ad Ad