कारगिल शहीद सैनिक स्कूल में माघ पूर्णिमां के अवसर पर हवन यज्ञ व विशाल भण्डारे का आयोजन

ख़बर शेयर करें

 

कारगिल शहीद सैनिक स्कूल बेरी पड़ाव मोटा हल्दू में माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर हवन यज्ञ सहित विशाल भंडारे का आयोजन किया गया विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा० उमेश चंदोला ने बताया की माघ पूर्णिमा का महत्व अपने आप में अद्वितीय व अद्भुत है उन्होंने कहा कि लोक कल्याण एवं लोक मंगल की दृष्टि से उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है
उल्लेखनीय है कि माघ पूर्णिमां को सनातन संस्कृति में माघी पूर्णिमा के नाम से भी पुकारा जाता है माघ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान व ध्यान सहित शिव पूजन बेहद महत्व है आज के दिन सच्ची निष्ठा से किया गया कार्य पूर्णतया सफल होता है यह भी मान्यता है कि माघी पूर्णिमा पर स्नान व व्रत करने से तमाम ग्रह दोष शान्त हो जाते है
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कृष्णा भट्ट चंदोला जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला श्रीमती दीपा चंदोला कौस्तुभ चंदोला रुचि चंदोला बुद्वि बल्लभ भट्ट ख्याली भट्ट श्रीमती पार्वती भट्ट श्रीमती प्रियंका जोशी श्रीमती बीना काण्डपाल देवी दत्त पाण्डेय सहित अनेकों मौजूद रहे
हवन पूजन यज्ञ का कार्यक्रम पंडित प्रकाश चन्द्र जी ने सम्पन कराया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भक्ति और अध्यात्म की पावन त्रिवेणी: बेरीपड़ाव में सांसद अजय भट्ट ने लिया कथा व्यास मनोज कृष्ण जोशी से आशीर्वाद; नवधा भक्ति, प्रहलाद चरित्र व कृष्ण जन्मोत्सव से भावविभोर हुए श्रद्धालु
Ad Ad Ad Ad Ad